कलौंजी के फायदे | Kalonji ke Fayde in Hindi I Highly Rich Properties

Share this Post

कलौंजी के फायदे | Kalonji ke Fayde in Hindi:

Kalonji ke Fayde लिखते हुए ऐविसिना ने अपनी तेहरीर कर्दा किताब “केनन ऑफ़ मेडिसिन” में लिखा है की कलौंजी जिस्म को ताक़त से भर देती है। कमज़ोरी और थकन को दूर कर देती है। तथा पाचन तंत्र, श्वसन तंत्र तथा प्रजनन तंत्र की बीमारियों का इलाज करती है। कलौंजी तिब-ए-नब्वी की दवाओं की सूची या पैगंबर मुहम्मद (स.)  की दवाओं में भी शामिल है। इस्लाम धर्म के अनुसार, हज़रत मुहम्मद (स.) कलौंजी से मौत के सिवा हर मर्ज़ में शिफ़ा बताते थे। इसका ज़िक्र कई जगह हदीस में मिलता है जैसे कि, सहीह मुस्लिम: 26

अनेक गुणों से भरपूर कलौंजी के फायदे | Benefits of nigella seeds which are rich in many properties in Hindi:

कलौंजी के बीज छोटे, गोल ओर काले रंग के होते है जिनमे कैल्शियम, मिनरल्स और विटामिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसी वजह से कलौंजी का उपयोग बहुत सारे रोगों को दूर भगाने के लिए किया जाता है। ऐसे तो कलौंजी मुख्यत एक खाद्य पदार्थ के रूप में इस्तेमाल की जाती है लेकिन इसके अनेक लाभ है। इसे अंग्रेजी में ब्लैक सीड (Black Seed) कहते हैं और इसका साइंटिफिक नाम निगेल्ला सतिवा (Nigella Sativa) हैं। कलौंजी हमारे मुल्क भारत के लगभग हर किचन में मिल जाती है।

कलौंजी एक बेहद उपयोगी मसाला है. इसका इस्तेमाल बहुत से खानो में किया जाता है। जैसे सब्ज़ी, दाल, ब्रेड, नान, अचार वग़ैरह। इसकी अलग से सब्जी भी बनाई जाती है। कलोंजी में पाए जाने वले बेहद असरदार अनासिर थाइमोक़ुइनोन Thymoquinon व थाइमो हाइड्रो कुइनोन thymohydroquinon सभी रोगो से लड़ने और जिस्म को ठीक करने में बेहद मददगार साबित होते हैं। और जिस्म की हर समस्या के समाधान में मदद करते हैं।

आप जानकर हैरान होंगे की कलोंजी कार्डियोवेस्कुलर डि‍सीज, अस्थमा, कैंसर  ब्लड कैंसर, फेफड़ों की समस्या, लिवर, प्रोस्टेट, ब्रेस्ट कैंसर, सर्विक्स,  त्वचा रोगों में कलोंजी शुगर से बचाव में मदगार है, और सर दर्द ठीक करके दिमाग़ी क़ुव्वत को बढ़ती है। रक्तचाप को संतुलित रखती है, और आँखों की रौशनी बढ़ती है। कलौंजी का तेल कफ को नष्ट करता है, और रक्तवाहिनी नाड़ियों को साफ़ करता है।  यह खून में मौजूद दूषित अनावश्यक द्रव्य को भी दूर करता है, और बालो को गिरने से रोकता है एवं बालो को घना और लम्बा भी करता है।

कलौंजी का तेल सुबह ख़ाली पेट और रात को सोते समय लेने से बहुत से रोग समाप्त हो जाते हैं। तो फिर अच्छा है की एक चम्मच कलौंजी का तेल शहद में मिलाकर आप भी रोज़ाना इस्तेमाल करें। यह सेहत की और एक अच्छा क़दम होगा। बाज़ार में आसानी से मिलने वाला कलोंजी का तेल अपने आप में कितने गुण छुपाये है, की आप भी पढ़ कर हैरान रह गए। अगर आप भी हमेशा सेहतमंद रहना चाहते हैं तो कलौंजी का तेल  रोज़ प्रयोग करें।

विभिन्न रोगों में कलौंजी के बीजों/तेल का उपयोग कैसे करें ?

  1. बाल गिरने की समस्या में कलौंजी के फायदे | Kalonji ke Fayde in Hair Fall:

Kalonji ke Fayde in Hindi I कलौंजी के तेल के फायदे I Black Seed Oil

  • unticked

    अपने सिर पर नींबू की मालिश लगभग 20 मिनट तक करें। इसके बाद सिर धो लें और बाल सूख जाने पर कलौंजी के तेल से मसाज करें। आपको एक सप्ताह के अंदर ही इसका परिणाम दिखने लग जाएगा ।

  • unticked

    अगर मास्क के रूप में इस्तेमाल करना चाहती है, तो ओलिव आयल को कलौंजी के तेल में मिलाये ओर उसमे थोड़ा मेहंदी पाउडर मिलाकर हल्का सा गर्म कर ले। अब इसे अपने बालों पर थोड़ी देर रहने देने के बाद, धो ले,आपको इस तरह गंजेपन से छुटकारा मिल सकता है।

  • unticked

    कलौंजी को तवे पर रख कर भून लें और इसे पीस कर राख बना लें। इस राख को ऑलिव आयल में मिक्स करके मालिश करने से नये बाल आने लगेंगे।

  • unticked

    बालो में डेंडरफ़ हो जाये तो कलोंजी का तेल 10 ग्राम, ऑलिव आयल 30 ग्राम लेकर हल्का गर्म कर लें और उसमे 30 ग्राम मेंहदी में मिलाकर बालो में लगा लें।

 

2. सुंदरता और आकर्षक चेहरे सुंदरता और आकर्षक चेहरे में कलौंजी के फायदे | Kalonji ke Fayde in Face Glow:

कलौंजी और जैतून का तेल नहार मुंह पीने से रंग बिलकुल सुर्ख सफ़ेद हो जाता है। अपने चेहरे को ख़ूबसूरत और पुरकशिश बनाने के लिए कलोंजी और जैतून का तेल मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं और कुछ वक़फ़े बाद चेहरा धो लें। इस से चेहरे के सरे दाग़ धब्बे रफ़ू चक्कर होजाएंगे।

3. बुखार की समस्या में कलौंजी के फायदे | Kalonji ke fayde in Fever:

अगर आपको बार बार बुखार आ रहा है, दवा खाने से उतर जा रहा है, फिर चढ़ जा रहा है, तो कलौंजी को पीस कर चूर्ण बना लीजिये.और उसमे गुड़ डाल कर लड्डू बना लें। रोज एक लड्डू खाना है 5 दिनों तक. बुख़ार तो शायद दूसरे दिन आये लेकिन फिर भी आपको यह लड्डू 5 दिन इस्तेमाल करने हैं। मलेरिया बुख़ार में भी यही नुस्खा आज़माया जा सकता है।

 

4. दमा, खांसी, एलर्जी में  में कलौंजी के फायदे | Kalonji ke Fayde in Cough & Allergy:

1, दमा, खांसी और एलर्जी में इस प्रकार से प्रयोग करें कलोंजी/कलोंजी तेल: एक कप गर्म पानी में एक चम्मच शहद तथा आधा चम्मच कलौंजी का तेल मिलाकर सुबह भोजन से पहले पीना चाहिए ,और रात को खाना खाने के बाद। यानी दिन में दो बार चालीस दिन तक प्रयोग करें।
नौट : ठंडी ग़िज़ाओ का इस्तेमाल न करें।

2.खांसी व दमा के अमराज़ में कलोंजी का तेल की मालिश छाती और पीठ पर करें। रोज़ाना ३ चम्मच कलोनजीका तेल पियें और पानी में डालकर उसकी भाप लें।  

5. गैस/पेट फूलने की समस्या कलौंजी के फायदे | Kalonji ke Fayde in Gastritis:

50 ग्राम जीरा, 25 ग्राम अजवाइन, 15 ग्राम कलौंजी अलग-अलग भून कर पीस लें और उन्हें एक साथ मिला लें. 1 – 2 चम्मच खाने वाला सोडा, 1 चम्मच सेंधा नमक (लाहोरी नमक), 2 ग्राम शुद्ध हींग, देसी घी में भून कर पीस लें और आधे से एक चम्मच गुनगुने पानी से खाएं।

6. मधुमेह में कलौंजी के फायदे | Kalonji ke Fayde in Diabets:

  1. एक कप काली चाय में आधा चाय का चम्मच कलौंजी का तेल मिलाकर सुबह नाश्ते से पहले पियें।  फिर रात को खाना खाने के बाद सोने से पहले एक कप चाय में एक चम्मच कलौंजी का तेल मिलाकर पीना चाहिए। 

  2. डायबिटीज के मरीज़ों को एक कप कलौंजी के बीज, एक कप राई, आधा कप अनार के छिलके पीसकर चूरन बना लें।आधा चम्मच कलौंजी के तेल के साथ इस चूर्ण को रोज़ नाश्ते के पहले एक महीने तक लेने से आराम मिलता है। 

  3.  चिकनाई वाले पदार्थों के उपयोग से बचें. अगर एलोपैथिक इलाज चल च रहा है तो उसे भी चलने दें, और 20 रोज़ बाद शर्करा की जाँच कराएं। यदि शक्कर नार्मल हो गई हो तो अंग्रेजी दवा बंद कर दें, लेकिन कलौंजी का सेवन करते रहें। 

7. हृदय रोग और ब्लड प्रेशर में कलौंजी के फायदे | Kalonji ke Fayde in Cardiac Disease & Blood Pressure :

एक कप दूध में आधा चम्मच कलौंजी का तेल मिलाकर प्रतिदिन दो बार प्रयोग करें. इस तरह १० रोज़ तक इलाज बराबर चलता रहेगा। चिकनाई वाले अज्ज़ा से परहेज़ करें। कोई भी गर्म मश्रूब पीते वक़्त उसमे एक चम्मच कलौंजी का तेल ज़रूर मिलाएं।  हर तीन दिन में एक मर्तबा कलौंजी के तेल की मसाज पूरे जिस्म पर करें और आधा घंटा धूप लें। लगातार एक महीने तक ऐसा करने से पीड़ित को आराम मिल जायेगा .

8. अपच या पेट दर्द में कलौंजी के फायदे | Kalonji ke Fayde in Indigession & Colitis:

कलौंजी का काढ़ा बनाइए फिर, उसमें काला नमक मिलाकर सुबह शाम पीजिये. दो दिन में ही आराम देखिये.

9. सफेद दाग और लेप्रोसी में कलौंजी के फायदे | Kalonji ke Fayde in Leucoderma & Laprocy:

शरीर पर सफेद दाग और कुष्ठ रोग हो जाने पर 15 दिन तक रोज़ाना पहले सेब का सिरका शरीर पर मलें फिर कलौंजी का तेल मलें। 

कलौंजी का इस्तेमाल जिल्द के अमराज़ में भी होता है। कलौंजी पाउडर को सिरके में मिलाएं अऊर पेस्ट बनाकर मस्सो पर लगाएं। मस्से कट जायेंगे. मुंहासे दूर करने के लिए कलौंजी और सिरके का पेस्ट रात में मुंह पर लगा कर सो जाएँ।

10. तनाव में कलौंजी के फायदे | Kalonji ke Fayde in Stress:

चाय के एक कप में एक चम्मच कलौंजी का तेल दाल कर इस्तेमाल करने से दिल को राहत मिलती और तनाव के सारे लक्षण ठीक हो जाते हैं.

11. नेत्र रोग में कलौंजी के फायदे | Kalonji ke Fayde in Eye Disease:

आँखों की सुर्ख़ी, धुंदलापन, मोतियाबिंद, आँखों से पानी आना, आँखों की परेशानी और आँखों की नसों के कमज़ोर होने इतियादी में 1 कप गाजर के जूस में आधा चम्मच कलौंजी का तेल और 2 चम्मच शहद मिलकर सुबह और रत को इस्तेमाल करना चाहिए। इस प्रकार 40 दिनों तक जारी रखें.

नेत्रों को धूप की गर्मी से बचाएं. इससे यह सभी समस्याएं दूर हो जाती है. रोज़ सोने के पहले पलकों और आंखों के आस-पास कलौंजी का तेल लगाने से नेत्र रोग से पीड़ित व्यक्ति को फायदा होता है। 

12. याददाश्त बढ़ाने में कलौंजी के फायदे Kalonji Benefits in Memory Power:

याददाश्त बढ़ने के लिए एक चम्मच कलोंजी का तेल तक़रीबन 100 ग्राम पोदीना उबाल कर उसके पानी में मिलाकर इस्तेमाल करें।

13. पथरी में कलौंजी के फायदे | Kalonji ke Fayde in Kidney Stone:

1 चम्मच कलोंजी पीस कर पानी में मिलकर 10 से 12 दिन इस्तेमाल करें इसके बाद टेस्ट करा सकते हैं। ख़त्म न हुई हो तो 10 -12 दिन और स्तेमाल करें।

एक पाव कलौंजी को पीसकर शहद में मिला लें। इसमें से दो चम्मच मिश्रण और एक चम्मच कलौंजी के तेल को एक कप गर्म पानी के साथ मिलाकर रोज़ नाश्ते से पहले लें. गुर्दे की पथरी में भी कलौंजी का तेल लाभदायक है।

14. कमर दर्द और गठिया में कलौंजी के फायदे |Kalonji ke Fayde in Backach & Joindice:

कलौंजी का तेल गर्म करें और दर्द है वाली जगह पर मसाज करें। साथ ही एक एक चम्मच तेल कलौंजी दिन में तीन मर्तबा इस्तेमाल करें। 15 दिन में बहुत आराम मिलेगा.

15. बार-बार हिचकी आना में कलौंजी के फायदे | Klonji Benefits in Frequent Hiccups:

हिचकी बंद नहीं हो रही है तो एक चुटकी कलौंजी का पाउडर शहद में मिक्स करके चटाएं हिचकी बंद हो जाएगी।

16. पागल कुत्ते के काटने में कलौंजी के फायदे | Benefits of Kalonji in Mad dog bite:

तो आधा चम्मच से थोड़ा कम करीब तीन ग्राम कलौंजी को पानी में पीस कर पिला दीजिये, एक दिन में एक ही बार 3-4 दिन तक करें। 

17. सिरदर्द और जुकाम में कलौंजी के फायदे | Kalonji Benefits in Headach & Cold:

कलौंजी को थोड़ा गर्म करें और सूती कपड़े में बांध कर सूंघते रहें। ज़ुकाम दो से तीन दिन में ही ख़त्म हो जायेगा। अगर ठण्ड के मौसम में सर का दर्द बढ़ जये तो कॉन्जी और जीरे की चटनी पीसकर माथे पर लेप करें। नहर मुंह 1 चम्मच कलौंजी का तेल लें और दोनों कनपटी पर कलौंजी के तेल की मालिश करें। कुछ ही हफ्तों में सर दर्द से छुटकारा मिल जायेगा।

18. महिलाओं की बच्चेदानी को सेहतमंद बनाने में कलौंजी के फायदे | Kalonji Benefits in Uterus Health:

डिलीवरी के बाद, कलौंजी का काढा 4 दिनों तक जरूर पी लेना चाहिए. काढ़ा बनाने के लिए दस ग्राम कलौंजी के दाने एक गिलास पानी में भिगोए, फिर 24 घंटे बाद इसे धीमी आंच पर उबाल कर आधा कर लीजिए. फिर, उसको ठंडा करके पी जाइये. और जितने दिन इस काढ़े का इस्तेमाल करना है उतने ही दिन नाश्ते में 20 से 25 ग्राम मक्खन का इस्तेमाल भी करें।

19. स्त्री गुप्त रोग में कलौंजी के फायदे | Kalonji Benefits in Female Genital disease:

स्त्री-रोग जैसे रक्त प्रदर, श्वेत प्रदर, प्रसव के बाद की कमज़ोरी व् ब्लीडिंग में भी कलौंजीका तेल लाभदायक है। कुछ पुदीने की पत्तियां लें उन्हें दो गिलास पानी उबाल लें और उसमे आधा चम्मच कलौंजी का तेल मिक्स करके दिन में दो बार इस्तेमाल करें।

बैंगन अचार, अंडा और मछली से परहेज करें। 

20. पुरुष गुप्त रोग में कलौंजी के फायदे | Kalonji Benefits in Male Genital Disease:

नपुंसकता, स्तंभदोष, सव्पन्दोष जैसी बीमारी में आधा चम्मच कलोंजी का ते एक कप सेब के सिरके में मिलाकर रोज़ाना दो बार 21 दिन तक पियें और थोड़ा तेल गुप्तांग पर रोज़ लगाएं।

21. कैंसर के उपचार में में कलौंजी के फायदे | Kalonji Benefits in Cancer Disease:

कलौंजी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट कैंसर जैसी मुहल्लक बीमारी से बचाव करने इ सहायक होते हैं। एक चम्मच कलौंजी का तेल एक गिलास अंगूर के जूस में मिलाकर दिन में तीन बार इस्तेमाल करें। 

22. एचआईवी में कलौंजी के फायदे | Kalonji Benefits in HIV disease:

अमेरिका में एक तहक़ीक़ के दौरान एक एच आई वी पॉजिटिव रोगी को कलौंजी लहसुन, और शहद का कैप्सूल कुछ आरसे रोज़ाना देने पर रोगी के जिस्म की रक्षा करने वाले टी-4, एवं टी-8, लिफ़ॅन्टिक कोशिकाओं की तादाद में हैरत अंगेज़ तोर पर विरद्धि हुई।

कलौंजी का तेल कैसे बनाये | How to make Kalonji Oil at Home:

कलौंजी का तेल बनाने के लिए, 50 ग्राम कलौंजी पीसकर ढाई किलो पानी में उबालें. इतना उबालें की सिर्फ 1 किलो पानी बचे। फिर इसे हांडा होने का इंतज़ार करें। तो इसे ठंडा होने दें. उसका तेल निकल कर पानी के ऊपर तैरता हुआ नज़र आएगा। इस तेल को एहतियात से किसी बर्तन में नितार लें। इसे छानकर किसी बोतल में कर लें और जहाँ ज़रूरत हो इस्तेमाल करें।

  •  

Leave a Comment

error: Content is protected !!